सुविचार 559

अच्छे आदमी की परिभाषा है- ऎसा आदमी जो खुद से तृप्त है, आनन्दित है. जो किसी के आगे खड़े होने के लिए पागल नहीं है और किसी के पीछे खड़े होने में जिसे कोई अड़चन, कोई तकलीफ नहीं है, जहाँ भी खड़ा हो जाये, वहीँ आनन्दित है.

सुविचार 558

हमारे जीवन का एक ही लछ्य होने पर अपने आन्तरिक संसाधनों का पूर्ण उपयोग करके हम वहाँ तक पहुँच सकते हैं.

मस्त विचार 520

कुछ फ़ासले ऐसे भी होते हैं ….जनाब, जो तय तो नहीं होते,

मगर… नज़दीकियाँ कमाल की रखते हैं.

सुविचार 556

ज्ञानी अभिमानी होता है कि उस ने बहुत कुछ सीख लिया, बुद्धि विनीत होती है कि अधिक कुछ जानती ही नहीं. – काउपर

सुविचार 555

अगर ज़िन्दगी में कामयाब होना चाहते हो _

_ तो बोलने से ज्यादा सुनने की आदत डालो !!

सुविचार 554

हमारे अन्दर यह दक्षता होनी चाहिए कि, हम कुशल- पूर्वक पूरे कौशल के साथ संसार की समस्याओं का सामना करते  जाएँ .

मस्त विचार 518

इस बात की चिंता मत करो कि लोग आपके बारे मे क्या सोचते हैं,

वो तो इसमे ही व्यस्त हैं कि आप उनके बारे मे क्या सोचते हैं.

सुविचार 553

ऐश्वर्य के तिमिर से उत्पन्न अंधता का कष्ट अंजन की शलाका  से भी नहीं मिटता.
error: Content is protected