सुविचार 417

अगर सही दिशा में मेहनत की जाए, तो हर व्यक्ति अपने मकसद में कामयाब हो सकता है.

सुविचार 416

सफलता बाधाओं को दूर कर प्राप्त की जा सकती है न कि उन से घबरा कर और सिमटकर एवं यह सोच कर कि आगे रास्ता बंद है, जब कि जीवन में रास्ते कभी बंद नहीं होते.

सुविचार 415

हमें यह समझ होनी चाहिए कि हमने जीवन के अन्धकार को मिटाया है कि नहीं, अपने आपको समझने के लिए कुछ यत्न किया है कि नहीं. क्या हमने शारीरिक व मानसिक पूर्ण रूपेण स्वस्थ हो कर कैसे जीओ — अगर इसके बारे में ज्ञान नहीं है, तो हमारे जीवन में दुःख आने से कोई रोक नहीं सकता.
व्यक्ति के जीवन में जब अज्ञान बढ़ता है, उसे समझ नहीं आता कि मैं क्या करूँ, क्या न करूँ, कहाँ जाऊँ, कहाँ न जाऊँ, मुझे क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, किस चीज की लालसा रखनी चाहिए और किस चीज से दूर रहना चाहिए — अज्ञान में आदमी को कोई समझ नहीं रहती.
जब भी आपके जीवन में अँधेरा हो और आप रास्ता भूल रहे हो, तब आपका ज्ञान ही आपको दिशा निर्देश देगा. 

मस्त विचार 390

 दुनिया का दस्तूर ही कुछ अजीब है….

दौलत चाहे कितनी भी बेईमानी से आये;

लेकिन

उसकी रखवाली के लिए

सबको ईमानदार शख्स ही चाहिए…

सुविचार 414

दुनिया में सबसे मुश्किल काम अपना सुधार है और सबसे आसान दूसरों कि नुक्ताचीनी.!!
नुक्ता चीनी करने वाला भीतर स्वयं में खोखला होता है..
_ लेकिन दूसरों को यह दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता कि वह कुछ खास है.!!

सुविचार 413

जो आसानी से वायदा नहीं करता है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाता है.

सुविचार 412

इंसान को अपनी औकात भूलने की बीमारी है और कुदरत के पास उसे याद दिलाने की अचूक दवा.

मस्त विचार 388

बना लो उसे अपना जो तुम्हे चाहते है,

खुदा की कसम ये चाहने वाले बडी मुश्किल से मिलते हैं …

मस्त विचार 387

जिस राह पर..हर बार मुझे अपना कोई छलता रहा,

फिर भी न जाने क्यों मैं उस राह ही चलता रहा !

सोचा बहुत इस बार रोशनी नहीं ..धुआं दूंगा,

लेकिन चिराग था…..फितरत से जलता रहा……जलता ही रहा….

error: Content is protected