सुविचार 378

 दूसरों की खूबियों को देख कर जलना बन्द करें. आपके पास जो है, उसी में संतोष करना सीखें, वरना आप हमेशा दुखी रहेंगे.

सुविचार 377

मानव जीवन धूल की तरह होता है, हम इसे रो- धोकर कीचड़ बना देते हैं- बकुल वैद्य
जीवन से कभी हतोत्साहित न हों. यह वैसा ही है जैसा आपने इसे बनाना चाहा.- रिचर्ड एल इवांस
जीवन उलझा हुआ नहीं है, हम उलझे हुए हैं. सादगी से जीना ही असली जीवन है. – ऑस्कर वाइल्ड
वही सफल है जो सुबह उठता है और रात को बिस्तर पर जाता है और इस बीच वही करता है, जो वह करना चाहता है. – बौब डिलन

Quotes by सेनेका

ज्ञान हम को करना और बोलना सिखाता है और हमारे कर्मों एवं शब्दों को एक रंग में रंग देता है.
अग्नि सोने को परखती है, आपत्ति वीर पुरुष को. 

सुविचार 376

अपने ज्ञान को बढ़ाने में इतना समय लगाओ कि , दूसरों कि आलोचना का समय ही ना मिले .

सुविचार – ज़िन्दगी वाह वाह और कभी लगती है आह आह ! – 375

बाहर की दुनिया में कुछ नहीं बदलता, सब कुछ वैसे का वैसा चलता रहता है..

_ बस भीतर की दुनिया में हलचल मचती है तो कभी ज़िन्दगी लगती है वाह वाह और कभी लगती है आह आह !
– Manika Mohini
कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है.

_ अजी, कितनी बार सुनेंगे यह बात ?
_ जाइए, हमें कुछ नहीं पाना, क्योंकि जो हमारे पास है, वह इतना सुंदर, महत्वपूर्ण और कीमती है कि उसे खोकर हम कुछ पाना ही नहीं चाहते.
Its better to have one in hand than two in the bush.
– Manika Mohini
ऐ दोस्त ! ज़िन्दगी से न इतना निराश हो..
_सूखी भी है नदी तो समझ रास्ता हुआ !
– दुष्यन्तकुमार

Quotes by फ्रित्ज

कठिन वह है जो थोड़ा समय लेता है और असम्भव वह है जो कुछ अधिक समय लेता है.

Quotes by सोफोक्लीज

समझदार मनुष्य वर्तमान को पिछली घटनाओं के आधार पर आंकते हैं.
जो कुछ न्यायसंगत है उसे कहने के लिए सभी समय उपयुक्त समय है.

सुविचार – हमें ज़िंदगी से ही खुशी के लम्हें चुराने होते हैं. – 374

पूरी जिन्दगी एक जोख़िम है और आमतौर पर सबसे आगे वही निकलता है, जो कर्म और साहस के साथ यह जोख़िम उठाने के लिए तत्पर रहता है.
ज़हन जब बहुत भारी हो जाए तो निकाल देना चाहिए गुबार,

_ कह देना चाहिए या फिर उतार देना चाहिए उसे कागज़ पर..
_ ज़िंदगी बोझ लेके जीना का नाम नहीं है.
_ ये एक पानी का बुलबुला है ..पता नही कब फट जाए.
_ जो लम्हा हम जी रहे हैं ..बस यही सच है.
_ ज़िंदगी नाकाम चीज़ों के लिए ..उदास होने का नाम नहीं.
_ ज़िंदगी ला हासिल वजूद के लिए ..तड़पते रहने का नाम भी नहीं.
_ हमें ज़िंदगी से ही खुशी के लम्हें चुराने होते हैं.
_ लेकिन इंसानी फितरत यही है कि ..वो भागता फिरता है ..उस शे के पीछे ..जिसे पाया नहीं जा सकता है.
_ हम आने वाले कल के लिए ..आज खराब कर लेते हैं.
_ सच तो ये है कि हर छोटे से छोटे लम्हें में खुशी छुपी होती है,
_ लेकिन हम बड़ी खुशियों को, ख्वाबों को पाने के लिए इतना पागल होते हैं कि..
..जो मिल जाता है ..उसको अनदेखा कर देते हैं.
_ हमने छोटे छोटे लम्हों को सेलिब्रेट करना छोड़ दिया है.
_ हम लगातार भाग रहे हैं ..जिसमें हम हांफने लगते हैं.
_ तो रुकिए थोड़ा सांस लीजिए, दिल पर हाथ रखिए और ख़ुद से कहिए..
_ जो है वो बहुत अच्छा है.
_ आने वाले कल के लिए, अपने ख्वाबों के लिए कोशिश करिए,
_ लेकिन जो आज है उसे अनदेखा न करिए, उसकी बेकद्री न करिए.
_ क्योंकि पता नही कुदरत कब खफा हो जाए आपसे..!!
error: Content is protected