सुविचार 4422

जीवन में सफलता चाहते हो, उंचाईओं को छूना चाहते हो तो अपने व्यवहार पर ध्यान दो ! सबसे आवश्यक है धैर्य और विनम्रता !

प्रगति करने के लिए आज कल साधन सम्पदा बहुत हैं लेकिन लोगों में धैर्य नहीं है !

हम चाहकर भी वह सब कुछ नहीं पा सकते जो हम वास्तव में अपने लिए चाहते हैं, _ क्योंकि कुछ चीजों के लिए न केवल हमारी चाहत की आवश्यकता होती है,

_ बल्कि हमारे धैर्य, हमारे समय और हमारी समझ की भी आवश्यकता होती है.
_ कभी वक़्त साथ नहीं देता, कभी हालात साथ नहीं देते, और कभी हम उस चीज़ के काबिल नहीं होते.. जिसे पाने की तमन्ना करते हैं.
_ शायद ज़िंदगी का यही सबक है: जो सच में हमारा है, वो एक दिन मिल ही जाएगा, बिना चाहत के भी.!!

Collection of Thought 1044

“It’s going to be hard, but hard does not mean impossible.”

” यह कठिन होने वाला है, लेकिन कठिन का अर्थ असंभव नहीं है “

सुविचार 4420

दुःख से रिश्तेदारी अच्छी नहीं, अपने जीवन में सबको महोत्सव चाहिए, सम्पन्नता चाहिए एवं जीत चाहिए ; ऐसा हो सकता है.. बशर्ते आप दुःख में रहने की आदत ना डालें.
हर दिन आपके पास एक नया मौका होता है खुद को साबित करने का..

_ ये मत सोचिए कि बीता हुआ कल कैसा था — असली ताकत तो आज को बेहतर बनाने में है.
_ आदतें धीरे-धीरे बनती हैं, लेकिन जब बन जाती हैं, तो पूरी ज़िंदगी का रुख बदल देती हैं.
_ बस एक छोटा-सा अच्छा फ़ैसला रोज़ लें, और देखिए आपकी दुनिया कैसे बदलती है.!!
अगर कोई आपको जल्दी फ़ैसला लेने पर मजबूर करे, तो बस कहें :

“मैं इस बारे में सोचूँगा”
कई बार इससे हालात का रुख़ बदल जाता है.

मस्त विचार 4293

जिस में शर्म न हो, जो कहीं भी, कुछ भी बोल दे, उससे सावधान रहना चाहिए.
_ ये कोई भी खेल बिगाड़ सकते हैं.!!
error: Content is protected