सुविचार 4093

अपनों का साथ बहुत आवश्यक है,

_ सुख हो तो बढ़ जाता है और दुख हो तो बंट जाता है !!

मस्त विचार 3968

मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है कि मैं बिना कुछ सोचे लोगों पर यक़ीन कर लेता हूँ

_ और उनसे काफ़ी उम्मीदें पालने लगता हूँ, जो की नहीं करनी चाहिए..

सुविचार 4092

जिंदगी को खुली किताब ना बनाओ, क्योंकि लोगों को पढ़ने में नहीं,

_पन्ने फाड़ने में ज्यादा मज़ा आता है.

सुविचार 4091

प्रतिदिन करें…..

प्रतिदिन प्रात: अपने हाथों की ओर देख कर विचार करें, “मेरे इन हाथों से सभी का भला हो,”

_यह भी सोचें की “क्या मैं इन हाथों से जो कुछ भी कर रहा हूँ वह उचित है,”

_यदि मन इंकार करे तो वह कार्य कभी न करें ; यही एक बात जीवन को सुखमय बना देगी..

सुविचार 4090

आजकल जो जितना लंबा फेंक सकता है उसी के आस -पास लोग ज्यादा होंगे,

_ स्पष्ट बोलने वालों के पास कोई नहीं फटकता.!

Collection of Thought 979

Over 90% of what we worry about never happens…

हम जिन चीजों की चिंता करते है, उसका 90% से अधिक कभी होता ही नहीं..

Don’t worry if someone doesn’t like you. Most people are struggling to like themselves.

अगर कोई आपको पसंद नहीं करता है तो चिंता न करें. _अधिकांश लोग स्वयं को पसंद करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

सुविचार 4089

अक्सर समस्याएं उतनी बड़ी होती नहीं है ;

_ जितनी बड़ी हम उसे सोच- सोच के बना देते हैं !

error: Content is protected