सुविचार 3599

ज़िंदगी की भागदौड़ और तनाव में आपकी हंसी गायब न हो जाए, इसलिए खुलकर हंसे.

खुलकर हंसने से फेफड़ों में लचीलापन बढ़ता है और उन्हें ताज़ी हवा मिलती है.

मस्त विचार 3473

जब आप किसी से बदला लेने के लिए कार्रवाई करने का निर्णय लेते हैं, तो आप अनिवार्य रूप से अपने मन में जहर घोल रहे हैं,

_ क्योंकि आप किसी ऐसे व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने पर अड़े हुए हैं _जिसने आपको नुकसान पहुंचाया है.

_ एक बार जब वह बीज आपके दिमाग में जड़ें जमा लेता है और आप कार्रवाई करना चुनते हैं, तो आप एक ऐसे रास्ते पर चले जाते हैं जहां से आप वापस नहीं आ सकते.

घोलिए जहर न ज्यादा, सोचिए अगर पीना पड़ गया तो..
बेइज्जती का बदला लड़ाई करके नहीं ; _ शांति से कामयाब होकर लिया जाता है..
सबसे अच्छा बदला, कोई बदला नहीं लेना है..

_ आगे बढ़ें और उन लोगों की तरह न बनें ..जिन्होंने आपको चोट पहुंचाई है.!!

सुविचार 3598

स्वाभिमानी इंसान हर कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कामयाबी के रास्ते बना लेते हैं … और नाकाम इंसान कामयाबी के आसान रास्तों में भी ढेर सारी कमी निकाल कर बहाना करके अपनी जिन्दगी को तबाह कर लेता है…. !
अपनी परिस्थितियों पर विचार न करने वाला व्यक्ति मूर्ख होता है.

मस्त विचार 3472

मोमबत्तियों की ऊंचाई भिन्न होते हुए भी, वे समान चमक उत्पन्न करती हैं ;

_ आपकी काबिलियत चमकती है, हैसियत नहीं..!!

सुविचार 3597

जहां भी जाएगा रौशनी बिखेरेगा,

_ चिरागों का कोई अपना मकां नही होता..

कुछ तेरा मिटेगा कुछ मेरा मिटेगा,

_ चल चराग़ जलाएं अंधेरा मिटेगा !!

सुविचार 3596

छण- प्रतिछण, हर एक कदम पर अपने भीतर झाँकने, अपनी कमियों को देखने

और उन्हें सुधारने के लिए आपको साहसी होना होगा.

मस्त विचार 3470

अपने लक्ष्य का निर्धारण कर उस पर काम करना शुरू कर दें ..

_ किसी भी वस्तु या व्यक्ति के पीछे अपना वक्त बर्बाद न करें..!!!!!!!!!!!!!

error: Content is protected