कल के लिए सबसे अच्छी तैयारी यही है कि ” आज अच्छा करो “
मस्त विचार 2907
*माँगी हुई ख़ुशियों से….किसका भला होता है…..!!*
*मिलता वो ही है….जो हमने बोया होता है…..!!*
सुविचार 3032
एक बेहतर भविष्य की कल्पना करें. सोचें कि यह संसार आनंदमय बनता जा रहा है.
धीरे- धीरे ऐसा होता जायेगा.
मस्त विचार 2906
ये गलत कहा किसी ने, कि मेरा पता नहीं…!!
मुझे ढूंढ़ने की हद तक कोई ढूंढ़ता ही नहीं…!!
सुविचार 3031
सुख दुःख बादल हैं, आते जाते रहेंगे_ _पर संतुष्टि की छाँव हम स्वयं ढूँढ़ते हैं.
हमें परिस्थितियाँ चुनने की आज़ादी नही, पर हम निर्णय के लिए सदैव स्वतंत्र हैं.
Collection of Thought 770
Simple but Sweet.. All the problems are stuck between “Mind” & “Matter”.
If u don’t “Mind”, It doesn’t “Matter”.!!
सरल लेकिन मधुर.. – सभी समस्याएं “मन” और “पदार्थ” के बीच फंसी हुई हैं.
यदि आप “Mind” नहीं करते हैं, तो यह “मामला” नहीं है.
मस्त विचार 2905
दस्तक मेरे हाथ में थी सो मैंने दे दी,
किवाड़ उसके हाथ में है वो खोले न खोले..
रख आएं हैं अपनी अर्जी उसकी चौखट पे,
ये उसकी मर्जी है उसको वो खोले न खोले..
सुविचार 3030
हर व्यक्ति के साथ दयालुता और सम्मान से पेश आएं…..उनके साथ भी जो आपके प्रति असभ्य हो..
…याद रखें…..आप दूसरों के प्रति “करुणा” …..इस वजह से नहीं दिखाते कि…..” वे कौन हैं “..
…बल्कि…..इस वजह से दिखाते हैं कि …..” आप कौन हैं “…!!
सुविचार 3029
दुनिया के सभी शास्त्र, चाहे वे किसी भी वर्ग के हों,
मनुष्य को उत्तम आचार- विचार करने की शिक्षा दे रहे हैं.
किसी व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी है तो वो है शिक्षा, _ शिक्षा एक ऐसा सूरज है जो अपना प्रकाश मनुष्य पर डालता है, और इससे प्रवर्तित किरणें न केवल परिवार, समाज, देश बल्कि सारी दुनियाँ को चमकाती है, _
_ शिक्षा मनुष्य के अंदर एक ऐसा परफ्यूम है जो अपनी खुशबु से समाज को लगातार सुगन्धित करती रहती है.
मस्त विचार 2904
उम्र का मोड़ कोई भी हो, बस धड़कनों में नशा
ज़िन्दगी जीने का होना चाहिए.




