सुविचार 2682

जितने में गुजारा कर रहे हैं, असल में जरुरत बस इतने की ही थी,

हम कभी नहीं समझे, सो अब कुदरत समझा रही है.

सुविचार 2681

अपने मिशन में कामयाब होने का सिर्फ एक ही रास्ता है,

किसी भी काम को पूरी लगन के साथ करो.

Collection of Thought 702

Reality is that which, when you stop believing in it, doesn’t go away.

वास्तविकता वह है, जिस पर विश्वास करना बंद करने पर, दूर नहीं होता है.

सुविचार 2680

आपके जीवन में जो अब तक होता आया है, जरुरी नहीं है कि आगे भी वैसा ही हो. वर्तमान का जन्म भले ही अतीत की गोद से क्यों न हो, परन्तु उसे बदलना फिर भी व्यक्ति के हाथ में है.

आप का आज कैसा होना चाहिए, उसमें आप क्या करें, क्या न करें – यह सब पूरी तरह आपके उपर निर्भर है.

मस्त विचार 2555

अपनी साँसें भी कर दी है तेरी साँसों में शामिल,

अब तू ही बता अब इस से ज़्यादा और कैसे चाहूँ तुझे..

सुविचार 2678

एक ज्ञान है जो सीखने से मिलता है, और एक ऐसा भी ज्ञान है जो भूलने से मिलता है. एक ज्ञान है जो दौड़ने से मिलता है, और एक ऐसा भी ज्ञान जो रुक जाने से मिलता है। एक ज्ञान है जिसे पाने के लिए महज यात्रा करनी पड़ती है, और एक ज्ञान है जिसे पाने के लिए केवल अपने भीतर झांक कर देखना काफी है.

error: Content is protected