कोई एक छोटा सा नकारात्मक विचार (Negative Thought) हमें कई दिनों तक निराश कर सकता है और एक छोटा सा सकारात्मक विचार (Positive Thought) हमारी निराशा को पल भर में दूर कर सकता है.
मस्त विचार 2443
झुकने से अगर रिश्ता गहरा हो तो झुक जाओ,
पर हर बार आपको ही झुकना पड़े तो रुक जाओ.
मस्त विचार 2442
कोई किसी का नहीं है इस दुनिया में,
मैंने पैसों से रिश्तों को बनते देखा है…
सुविचार 2567
कुछ किताबें ऐसी भी होती हैं
जिन्हें एक पन्ना भी नसीब नहीं होता
और पूरी हो जाती है.
मैं एक ऐसी ही किताब हूँ
जो बिना कुछ लिखे भी लिखी हुई है
पूरी तरह भरी हुई है
और इसका पूरापन यह है
कि यह पूरी तरह अधूरी है
– ‘सदैव ‘ –
मस्त विचार 2441
खौफ नहीं था, अजनबी से मुलाकात का…
फिक्र थी कि कोई रिश्ता ना बन जाए…
सुविचार 2566
विश्वास वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में भी प्रकाश लाया जा सकता है.
सुविचार 2565
अगर आप दूसरों से तुलना कर खुद को जिंदगी का हिस्सा बनाते हैं तो आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते,
इसलिए दूसरों से खुद की तुलना करना छोड़ कर अपनी ताकत पहचानें और उसे और मजबूत बनाएं.
मस्त विचार 2440
किसी की चंद गलती पर न कीजिये कोई फैसला…
बेशक कमियां होंगी पर खूबियां भी तो होंगी.
सुविचार 2564
एक उत्कृष्ट बात जो शेर से सीखी जा सकती है, वो ये है कि व्यक्ति जो कुछ भी करना चाहता है उसे पूरे दिल और ज़ोरदार प्रयास के साथ करे.
मस्त विचार 2439
शब्दों के इत्तेफाक़ में यूँ बदलाव करके देख..
तू देख कर न मुस्कुरा बस मुस्कुरा के देख..






