सुविचार 2538

कोयल अपनी भाषा बोलती है, इसलिये आज़ाद रहती है;

किंतु तोता दूसरे की भाषा बोलता है, इसलिए पिंजरे में जीवन भर गुलाम रहता है.

अपनी भाषा, अपने विचार और; अपने आप पर विश्वास करें.

Collection of Thought 674

There is no glory in practice, but without practice, there is no glory…

अभ्यास में कोई महिमा नहीं है, लेकिन अभ्यास के बिना कोई महिमा नहीं है …

मस्त विचार 2412

होश की सबसे मज़े की बात यह है कि, जब होश होता है तो कठिनाइयां नहीं होती,

_ सिर्फ मौज़ होती है, -: आजमा कर देख लो :-!!

कई कठिनाइयाँ तो हम खुद ही पैदा करते हैं और फिर मदद के लिए चिल्लाते हैं.!!

सुविचार 2537

अवसर और सूर्योदय में एक ही समानता है,

देर करने वाले, इन्हें हमेशा खो देते हैं.

मस्त विचार 2411

मैं बिखर कर हर बार टूट जाता हूँ,

जितना भी टूटूँ, फिर खुद ही उठ जाता हूँ.

ये कैसा जूनून है मुझमें, गिरकर सँभलने का,

खुद को मात देकर, खुद से ही जीत जाता हूँ.

सुविचार 2536

मूर्ख गुनाह करके दुनिया से बचना चाहता है,

वो नादान _ ये नहीं समझता _ सजा _ दुनिया नहीं _ समय देता है.

सुविचार 2535

दुनिया विरोध करे तो तुम डरो मत,

क्योंकि जिस पेड़ पर फल लगते हैं, दुनिया उसे ही पत्थर मारती है.

मस्त विचार 2410

हँसो तो मुस्कराती है जिन्दगी,

रोने पे आँसू बहाती है जिन्दगी,

प्यार दो तो सँवर जाती है जिन्दगी,

हाथ बढ़ाओ तो पास आती है जिन्दगी,

जिस नजर से देखो वैसी नजर आती है जिन्दगी,

नजरिया बदलो तो बदल जाती है जिन्दगी.

सुविचार 2534

वृक्ष कभी इस बात पर व्यथित नहीं होता कि उसने कितने पुष्प खो दिए;

_ वह सदैव नए फूलों के सृजन में व्यस्त रहता है,
_जीवन में कितना कुछ खो गया, इस पीड़ा को भूल कर, क्या नया कर सकते हैं,
इसी में जीवन की सार्थकता है.!!
अगर इंसान छाया देने वाले वृक्षों की कद्र ना करे तो.. धूप उसका नसीब बन जाती है.!!
error: Content is protected