मस्त विचार 2399

किसने कहा ग़म नहीं है रे, बस आँखें नम नहीं है रे ;

_ तूने चाहा है एक इंसान बनना, ये चाहत भी कोई कम नहीं है रे ..

सुविचार 2524

बुरा वक़्त आपको ज़िन्दगी के उन सभी सच से सामना करवाता है,

जिनका आपने अच्छे वक़्त में कभी ख़याल भी नहीं किया होता है.

Collection of Thought 672

Life is too short to wake up with regrets. So love the people who treat you right.. Forget about the one’s who don’t.

पछतावे के साथ जागने के लिए ज़िंदगी बहुत छोटी है, _ इसलिए उन लोगों से प्यार करो जो आपके साथ सही व्यवहार करते हैं.. जो नहीं करते उनके बारे में भूल जाओ.

सुविचार 2521

जिंदगी में हर एक काम महत्वपूर्ण है. हर काम को पूरा मन लगा कर कीजिये. क्या पता आपका ये काम ही आपको सफलता तक ले जाये. हम जीवन में बहुत सारी चीजों को गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन समय निकल जाने के बाद मन में सोचते हैं कि हम इसको और बेहतर बना सकते थे.

एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी जीता है और जीवन भर बहुत सारे काम भी करता है, लेकिन बूढ़े हो जाने के बाद याद आता है कि हम अपनी जिंदगी को और सुनहरा बना सकते थे, इसमें और रंग भर सकते थे.

error: Content is protected