सुविचार 2082

आप धोखा खा लो, लेकिन धोखा मत देना.

क्योंकि धोखा खा लेने से कुछ भी नहीं खोता है,

धोखा देने से सब कुछ खो जाता है.

सुविचार 2081

अकेले रहने पर आप इतने दुखी नहीं होंगे,_ _जितने एक गलत इंसान के साथ रहने पर हो सकते हैं.

सुविचार 2080

हम ऐसे लोगों से बहुत कम मिलते हैं, जिनकी उपस्थिति अच्छाई और करुणा बिखेरती है, उनकी मुस्कुराहट खुशी देती है और जब वे मिलते हैं तो उनकी उपस्थिति से आपको शांति और सुकून मिलता है.

मस्त विचार 1954

दर्द कैसा भी हो, आँखें नम न करो,

रात काली ही सही, गम न करो,

एक सितारा बनो और जगमगाते रहो,

जिन्दगी में सदा मुस्कुराते रहो.

सुविचार 2078

अनेक पतंग कट जाने का दुःख, एक दिन आपको सीखा देता है, __अपनी पतंग को कैसे सुरछित रखना है.

मस्त विचार – सब कुछ किसी को नहीं मिलता – 1953

सब कुछ किसी को नहीं मिलता,

गुलाब के पास सुगंध है तो चमक नहीं,

सोने के पास चमक है तो सुगंध नहीं,

कोयल के पास कंठ है पर सौंदर्य नहीं,

मोर के पास सौंदर्य है पर कंठ नहीं,

कुछ न कुछ कम या अधूरा रह ही जाता है.

error: Content is protected