मस्त विचार 1877

ख़तरे के निशान से ऊपर बह रहा है, उम्र का पानी.

वक़्त की बरसात है कि….थमने का नाम नहीं ले रही…

सुविचार 2002

किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार,

किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार,

किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार…जीना इसी का नाम है.

सुविचार 2001

खूबसूरती बाहर के रूप में नहीं है बल्कि इंसान अंदर से किसके साथ जुड़ा हुआ है, इसमें है ;

अतः सुंदर चीज के साथ रहें और आप भी सुंदर बन जाएँ.

Collection of Thought 571

Work hard, stay positive and get up early. It’s the best part of the day.

कड़ी मेहनत करें, सकारात्मक रहें और जल्दी उठें _ यह दिन का सबसे अच्छा हिस्सा है.

मस्त विचार 1876

डूबी हैं मेरी ही उँगलियाँ मेरे ही खून में,

ये काँच के टुकड़ों पर भरोसे की सजा है.

है बहुत अजीब मगर यह सच बात है,

मैं साथ हूँ उसके जो खुद मेरे खिलाफ हैं.

होता कोई दुश्मन तो साथ उसका छोड़ देते,

पर जख्म देने वाला भी कोई मेरा खास है.

मस्त विचार 1875

मेरी हस्ती ही नहीं थी तेरे बगैर,

तेरा सर पे हाथ रखना याद आता है,

मंजिल ही नहीं दिखती थी सफर में,

तेरा सही पथ दिखलाना याद आता है.

सुविचार 2000

काम करते समय एकसाथ कई काम करने के बजाय एक बार में एक या दो कामों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि इस से हमारे कार्य पूर्ण होंगे और अपने कार्यों को पूरा होते हुए देखने से हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और खुशी भी.

सुविचार 1999

जीवन में धन संपदा चली जाए तो उसे फिर प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन वक्त एक बार निकल जाए तो उसे वापस नहीं पाया जा सकता. इसलिए समय और उस से जुड़ी खुशियों के मोती मुट्ठी में भर के रखिए, उन्हें बिखरने न दें.
error: Content is protected