सुविचार 1700

जिस घड़ी से मन अपने और दूसरों के लिए शुभ सोचना प्रारंभ कर देता है, शांति उसी घड़ी प्रवेश कर लेती है.

सुविचार 1699

समय परिवर्तनशील है, जब अच्छा समय नहीं रहा तो आपका बुरा समय भी नहीं रहेगा.

Collection of Thought 512

Never make fun of someone who speaks broken English. It means they know another language.

टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलने वाले का कभी भी मजाक न उड़ाएं, _ इसका मतलब है कि वे दूसरी भाषा जानते हैं.

सुविचार 1698

समस्या और निदान….

समस्याए कैसी भी आये उनसे घबराए नहीं अपितु उन्हें परिक्षा समझ कर पास कीजिये !!! प्रत्येक समस्या छोटा मोटा इम्तेहान ही होती है जिससे जीवन कसौटी पर कसा जाता है, समझदार और बहादुर व्यक्ति इससे अपनी क्षमता का आकलन कर लेता है !!!

सुविचार 1697

यदि आप जीवन में सुखी होना चाहते हैं तो दूसरों का सुख बर्दाश्त करना सीख लीजिए.
error: Content is protected