सुविचार 1632

हर समय मुस्कुराते रहना, चित्त शांत रखना, भटकाव का न होना, सुपष्ट विचार, सुपष्ट धारणा और सुपष्ट निर्णय, धीर पुरुषों और योगियों के लच्छण हैं.

सुविचार 1631

जीवन की जड़ संयम की भूमि में जितनी गहरी जमती है और सदाचार का जितना जल दिया जाता है, उतना ही जीवन हरा भरा होता है और उसमे ज्ञान का फल लगता है.

मस्त विचार 1509

अच्छे कार्यों को सोचते ही नहीं रहिए, उन्हें सारा दिन कीजिए

ताकि जीवन एक भव्य, मधुर गीत बन जाए.

सुविचार 1629

हर कोई को खुश रखना हमारे वश की बात नहीं है पर किसी को हमारी वजह से तकलीफ ना हो, यह हमारे वश में है.

सुविचार 1628

एक ही घटना परिस्थिति में हर व्यक्ति, अलग-अलग तरह से कार्य करता है. ठीक वैसे ही जैसे बच्चों जो स्केच एक जैसा दिया जाता है, रंग सब अलग-अलग भरते हैं,

यही रंग भरना हमारे कर्म हैं.

सुविचार 1627

मनुष्य की यह कमजोरी है कि वह हमेशा एक कंधा ढूंढता रहता है, जिस पर सर को रख कर रो सके. कोई उसको शाबाशी दे और उसको कहता रहे कि तू बहुत अच्छा है. ऐसा एकाध कंधा मनुष्य हमेशा ढूंढ लेता है. ध्यान से देखियेगा अपने अंदर आपने कितने कंधे ढूंढ कर रखे है. जितनी जल्दी हो सके अपनी इस कमजोरी को दूर कर लें.

मस्त विचार 1508

अच्छी बातें कहने से ज्यादा, अच्छे कर्म करके दिखाना होगा !

क्योंकि लोग सुनना नहीं, देखना ज्यादा पसंद करते हैं !!

Collection of Thought 497

A great attitude becomes a great day, which becomes a great month, which becomes a great year, which becomes a great life.

एक महान दृष्टिकोण एक महान दिन बन जाता है, जो एक महान माह बन जाता है, जो एक महान वर्ष बन जाता है, जो एक महान जीवन बन जाता है.

error: Content is protected