सुविचार 1668

जितना हो सके उतना दूसरों के सहयोगी बनने का प्रयास करें.

दूसरों के सहायक बनने से आप अपनी चिंताओं को अवश्य भूल जाएंगे.

Collection of Thought 508

The most worth- while thing is to try to put happiness into the lives of others.
दूसरों के जीवन में खुशियाँ डालने का प्रयास करना सबसे मूल्यवान चीज है.

सुविचार 1666

जब सत्यता जीवन में आती है,

तो ख़ुशी और हल्कापन जीवन में दिखाई देता है.

सुविचार 1664

दूसरों की शिकायत करने वाला हमेशा अशांत रहता है और कभी भी सफल नहीं हो पाता.

सफलता और शांति पाने के लिये बेहतर है कि स्वयं को बदलें.

मस्त विचार – मिलते जुलते रहा करो – 1541

मिलते जुलते रहा करो

धार वक़्त की बड़ी प्रबल है, इसमें लय से बहा करो,

जीवन कितना क्षणभंगुर है, मिलते जुलते रहा करो.

यादों की भरपूर पोटली, क्षणभर में न बिखर जाए,

दोस्तों की अनकही कहानी, तुम भी थोड़ी कहा करो.

हँसते चेहरों के पीछे भी, दर्द भरा हो सकता है,

यही सोच मन में रखकर के, हाथ दोस्त का गहा करो.

सबके अपने-अपने दुःख हैं, अपनी-अपनी पीड़ा है,

यारों के संग थोड़े से दुःख, मिलजुल कर के सहा करो.

किसका साथ कहाँ तक होगा, कौन भला कह सकता है,

मिलने के कुछ नए बहाने, रचते-बुनते रहा करो.

मिलने जुलने से कुछ यादें, फिर ताज़ा हो उठती हैं,

इसीलिए यारों नाहक भी, मिलते जुलते रहा करो.

error: Content is protected