मस्त विचार 1549

कुछ दोस्तों ने हमको भी मशहूर कर दिया !

गम में भी मुश्कुराने पर मजबूर कर दिया !!

आप भी शामिल हैं उन गिनती के लोगों में !

जिन्होंने हमें काँच से कोहिनूर कर दिया !!

सुविचार 1672

चुप रहना भी एक कला है,

इस संसार में जिसको भी ये आ गया,

वो बिना किसी आवाज के बुलंदीयो पर पहुँच जाता है.

सुविचार 1671

दिल अतीत का कुछ भी नहीं जानता, भविष्य का भी कुछ नहीं; _ इसे केवल वर्तमान का ही पता है ; _ दिल का कोई समय का कॉन्सेप्ट नहीं है..!!

मस्त विचार 1548

अपशब्द आकाश की ओर फेंके गये पत्थर के सामान है,

जो लौट कर उसी पर गिरता है, जिसने उसे फेंका था.

सुविचार 1670

सर्वदा मृत्यु के लिए तैयार रहो. इस से जीवन व मृत्यु दोनों सुखद हो जाएंगे.

मस्त विचार 1546

जिसके पास कुछ भी नहीं है, उस पर दुनियाँ हँसती है.

जिसके पास सबकुछ है, उस से दुनियाँ जलती है.

सुविचार 1669

​इंसान की तमाम परेशानियों की दो वजह है :- वह तक़दीर से ज्यादा चाहता है और वक़्त से पहले चाहता है.

मस्त विचार 1545

एक बार इंसान ने कोयल से कहा

“तू काली ना होती तो कितनी अच्छी होती”

सागर से कहा:- “तेरा पानी खारा ना होता तो कितना अच्छा होता”

गुलाब से कहा:- “तुझमें काँटे ना होते तो कितना अच्छा होता”

तब तीनों एक साथ बोले:-

“हे इंसान अगर तुझमें दूसरों की कमियाँ देखने की आदत ना होती तो तू कितना अच्छा होता”

error: Content is protected