सुविचार 1496

सफलता हमेशा अच्छे विचारों से आती है और अच्छे विचार अच्छे लोगों के संपर्क से आते हैं.

सुविचार 1495

“ कुछ लोग हमारी ज़िंदगी का एक पन्ना पढ़ कर, पूरी किताब खुद ही लिख देते हैं “

सुविचार 1494

किसी मूर्ख व्यक्ति की पहचान उसकी वाचालता से होती है तथा बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान उसके मौन रहने से होती है.

Collection of Thought 453

Always do your best. What you plant now, you will harvest later.

हमेशा अपना सबसे बेहतरीन करो, _ जो आप अभी लगायेंगें, वही आप बाद में काटेंगें.

सुविचार 1492

जीवन में कुछ सुख हैं अनमोल !

जीवन का पहला सुख है आरोग्यता ! आपकी ज़िन्दगी की लिस्ट को दो भागों में बांटा जा सकता है ! एक वह जो पैसों से खरीदी जाये और दूसरी वह जो पैसे से नहीं खरीदी जा सकती, चाहे आपके पास कितना ही धन क्यों न हो ! कीमती वही है जो आप खरीद नहीं सकते ! आपकी नींद, आपका प्यार, आपका विश्वास, आपकी सेहत, भरोसा, आपकी मित्रता आदि आदि !

सुविचार 1491

यार _चार_दिन_की_जिन्दगी_है, _

#आपस_में_मनमुटाव_होते_ही_हैं _मगर_उसे_जितना_जल्द_हो_सके_दूर_कर_लेना_चाहिये

#क्योंकी_समय_किसी_को_पछताने_का_मौका_तक_नहीं_देता..

error: Content is protected