सुविचार 1444

निर्णय लेना और असफल हो जाना, इससे एक बात तो स्पष्ट है कि आप उस भीड़ का हिस्सा नहीं हैं, जो असफल होने के डर से निर्णय ही नहीं ले पाते हैं.

सुविचार 1443

कई बार हम खुद ही अपने तनाव की वजह बन जाते हैं. खास कर तब, जब हम दूसरों का मन रखने के लिए बेकार की बातों पर भी अपनी सहमति व्यक्त कर देते हैं, जबकि आंतरिक रूप से हम उसे करना नहीं चाहते.

_ अतः जरूरी है हर बात पर “हाँ” कहने के बजाय कभी- कभार “ना” कहना भी सीखें.

कई मुद्दों पर असहमति होती है, कोई बात नहीं है ;

_किन्तु यह भी समझना जरूरी है कि.. “बहुत सी बातें हमें समझ में नहीं आती”.!

सुविचार 1442

जिस तरह जौहरी ही असली हीरे की पहचान कर सकता है, उसी तरह गुणी ही गुणवान की पहचान कर सकता है.

मस्त विचार 1359

।। जमीन ।।

रहते हैं जमीन पर, मगर,

दिल में उड़ने का जज्बा रखते हैं,

इन्सां  हैं मामूली, मगर,अपने अंदर,

प्यार का समंदर रखते हैं।

खरीदी गयी ख़ुशी, टिकती नहीं,

दिल की ख़ुशी कभी बिकती नहीं,

हमने चाही नहीं खुशियाँ कभी भीख में,

रब से हम सबकी खुशियों की दुआ करेंगे।

मौकापरस्ती तो एक छलावा है,

इसकी बेल कभी फलती नहीं ।

दिल के अरमानों को कभी ना हम,

आँसुओं में बहने देंगे,

ना गिला करेंगे,ना शिकवा करेंगे,

तूफ़ान एक नया हौसलों का,खड़ा करेंगे।

उतार चढ़ाव तो है,सफर के किस्से,

इन किस्सों की कश्ती पे हम,

अपनी मंजिल तय करेंगे ।

बड़े चर्चे है लोगों की अमीरी के,

बदलती है फितरतें,बदलते मौसम की तरह

इस दरख़्त ने अच्छे अच्छन को,

पल में खाक में मिलते देखे,

घमंड ना करना हासिली का पीके,

हमने पल में वक़्त बदलते देखे.

।। पीके ।।

सुविचार 1441

अतीत की स्मृतियां जिंदगी पर बोझ नहीं होती, बल्कि जीवन शक्ति होती है, जो हमारे आज को संवारती है और भविष्य के सपनों में रंग भरती है.

Collection of Thought 433

Accept responsibility for your life. Know that it is you who will get you where you want to go, no one else.

अपने जीवन के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करें, _ जान लें कि यह आप ही हैं जो आपको वहां ले जाएंगे जहां आप जाना चाहते हैं, और कोई नहीं.

error: Content is protected