अपनी असफलता किस्मत पर न छोड़ें, हल आप के पास है.
मस्त विचार 1304
जीवन में ठोकरों से घबराना नहीं,
क्योंकि हर ठोकर व्यक्ति को सबक दे कर जाती है.
सुविचार 1365
आलसी को विद्या कहां, मूर्ख को धन कहां, निर्धन को मित्र कहां और अमित्र को सुख कहां.
Collection of Thought 412
Don’t complain; either do something about it or forget it and move on.
शिकायत मत करो; या तो इसके बारे में कुछ करो या इसे भूल जाओ और आगे बढ़ो.
मस्त विचार 1303
हँसना और हँसाना कोशिश है मेरी,
हर कोई खुश रहे, यह चाहत है मेरी,
भले ही मुझे कोई याद करे या न करे,
लेकिन हर अपने को याद करना आदत है मेरी.
सुविचार 1364
अनावश्यक और अतिरिक्त लालच आपको जीवन में कभी भी संतुष्ट नहीं होने देता, क्योंकि वह अपने एक उद्देश्य को प्राप्त करते ही फिर नया उद्देश्य बना लेता है, इससे आपको उद्देश्य की प्राप्ति तो नहीं होती, अपितु आपका हमेशा के लिए अपार दुखों से संबंध अवश्य जुड़ जाता है.
मस्त विचार 1302
अपना दीया स्वयं जलाओ,
कब तक झूठे सहारे ढूंढते रहोगे ?
सुविचार 1363
स्वार्थ बिना तली का प्याला है, उस में आप चाहे तमाम बड़ीबड़ी झीलों का पानी उड़ेल दो, उसे भर कभी नहीं पाओगे.
मस्त विचार 1301
तू जिंदगी को जी,
उसे समझने की कोशिश न कर.
सुन्दर सपनो के ताने बाने बुन,
उसमे उलझने की कोशिश न कर.
चलते वक़्त के साथ तू भी चल,
उसमे सिमटने की कोशिश न कर.
अपने हाथो को फैला, खुल कर साँस ले,
अंदर ही अंदर घुटने की कोशिश न कर.
मन में चल रहे युद्ध को विराम दे,
खामख्वाह खुद से लड़ने की कोशिश न कर.
कुछ बाते रब पर छोड़ दे,
सब कुछ खुद सुलझाने की कोशिश न कर.
जो मिल गया उसी में खुश रह,
जो सकून छीन ले वो पाने की कोशिश न कर.
रास्ते की सुंदरता का लुत्फ़ उठा,
मंजिल पर जल्दी पहुचने की कोशिश न कर.
सुविचार 1362
जीवन में दुःख है लेकिन दुःखी होते रहना अच्छी बात नहीं, जूझने के लिए तैयार होकर कर्म में जुट जाने से बात बनेगी.



