मस्त विचार 1245

पहले आदमी को प्यार करते थे और चीजों का इस्तेमाल.

लेकिन आज चीजों से प्यार करते हैं और आदमी का इस्तेमाल.

Collection of Thought 354

Your mind is the sole author of your destiny and your success.

आपका दिमाग ही आपके भाग्य और आपकी सफलता का एकमात्र लेखक है.

सुविचार 1307

कुछ लोगों का स्वभाव ही ऎसा होता है कि वे हर वक़्त दुःखी रहते हैं, बुरा होने पर तो दुःखी होते ही हैं, अच्छा होने पर भी उसमे बुराई निकाल लेते हैं.

सुविचार 1306

अगर हम सिर्फ रफ़्तार और काम करने को कामयाबी समझ बैठे, तो हमारी गाडी बहोत अच्छी चलेगी. लेकिन हम कहीं पहुँच नहीं पायेंगे. इसलिए जीवन में लक्ष्य बनाकर चलें, लक्ष्य जीवन को अर्थ देते हैं.
सिर्फ काम करते रहने का मतलब यह नहीं है कि हम कामयाबी कि तरफ बढ़ रहे हैं. हर किसी को अपने काम को परखते रहना चाहिए कि हम किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

सुविचार 1305

जीवन की सबसे बड़ी कठिनाई यह है कि हम निरंतर आसानी की ओर आकृष्ट होते हैं.

मस्त विचार 1244

ज़िन्दगी ने कई सवालात बदल डाले,

वक़्त ने मेरे हालात बदल डाले.

मैं तो आज भी वहीँ हूँ जो मैं कल था.

बस मेरे लिए लोगों ने अपने ख़यालात बदल डाले.

सुविचार 1304

अगर आप को सफल होना है, तो अपने दिमाग में गुस्सा और झल्लाहट जैसे शब्दों के लिए कोई स्थान खाली न रखें.

Collection of Thought 353

If a person is very sincere in his work, he is bound to win admiration as well as help of others.

यदि कोई व्यक्ति अपने काम में बहुत ईमानदार है, तो उसे प्रशंसा के साथ – साथ दूसरों की मदद भी मिलनी तय है.

error: Content is protected