सुविचार 1119

हर इनसान में कुछ बहुत अच्छी, कुछ अच्छी और कुछ कम अच्छी बातें हुआ करती हैं, पर इनसान को चाहिए कि वह अपनी कम अच्छी बातों को नियंत्रित कर इन्हे कम करे और अपनी अधिक अच्छी बातों को और विकसित कर अपना व्यक्तित्व निखारे, न कि अपने व्यक्तित्व की कमियों के लिए स्वयं को दोष देता रहे.

Collection of Thought 176

Spilled milk cannot be poured back into the vessel so it is better to start afresh.

गिरा हुआ दूध वापस बर्तन में नहीं डाला जा सकता है इसलिए बेहतर है कि आप नए सिरे से शुरुआत करें.

मस्त विचार 1026

हमें कुछ सहन करना भी सीखना चाहिए.

हममें भी तो ऐसी बहुत- सी कमियां हैं, जिन्हें दूसरे सहन करते हैं.

सुविचार 1118

हम इन्सान भी बड़े अजीब होते है, अपनी सफलताओं का श्रेय तो हम पूरा का पूरा खुद लेना चाहते है, लेकिन अपनी असफलताओं का ठीकरा दुसरो पर फोड़ देते हैं. हम गलती तभी सुधार सकते हैं, जब हम गलती को स्वीकारते हैं, अपनी गलती को मानना ही सुधार की दिशा में पहला कदम होता है.

सुविचार 1117

अगर आप को लगता है कि आप में काबिलियत नहीं है, आप गुड लुकिंग नहीं हैं, तो ये सच नहीं है. जब आप ये मान लेंगे कि यह सब एक झूठ था, तभी आप अपनी लाइफ का एक सच बना पाओगे. और आप की लाइफ का सच यह है कि आप गुड लुकिंग हो, बहादुर हो, बहुत काबिल हो. इसलिए खुद पर भरोसा करें.

Collection of Thought 175

No matter how long you have traveled in the wrong direction, you can always turn around.

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितनी देर तक गलत दिशा में यात्रा की है, आप हमेशा घूम सकते हैं.

Collection of Thought 173

The greatest weapon against stress is our ability to choose one thought over another.

तनाव के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार एक विचार को दूसरे पर चुनने की हमारी क्षमता है.

मस्त विचार 1024

*कटु सत्य*

*कागजो को एक साथ जोडे रखने वाली पिन ही कागजो को चुभती है ,*

*उसी प्रकार परिवार को भी वही व्यक्ति चुभता है ,*

*जो परिवार को जोड के रखता हो..!!*

error: Content is protected