सुविचार 992

मनुष्य का दृष्टिकोण ही मुख्य होता है, आप अच्छे ढंग से लें तो अच्छा सामने आएगा, बुरे ढंग से लें तो बुरा सामने आएगा.

सुविचार 991

सच्चा मन और मजबूत दिमाग हमेशा मंजिल पर पहुंचने में सहायक होता है.

सुविचार 990

बुद्धिमान लोग अपनी विशुद्ध बुद्धि से समस्त भली- बुरी बातों को देख लेते हैं.

सुविचार 989

मनुष्य का जीवन एक नदी की तरह है, जिसमे सुख- दुःख, मान- अपमान, समृद्धि- निर्धनता आदि दोनों किनारों के बीच ज़िन्दगी की धारा बहती है.

 

सुविचार 988

जीवन की खुशियां भौतिक जरूरतों, सामान या उच्च सफलता की अपेछा, जीवन के बारे में आप के दृष्टिकोण, आप के रिश्तेनातों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है.

सुविचार 987

हम कभी फिसले ही नहीं, इस में बड़प्पन नहीं है. बड़प्पन इस में है कि जब जब हम फिसलें, तब तब उठ खडें हों.

सुविचार 986

हमें हमेशा लगता है कि सब कुछ असंभव है. जब हम कर गुजरते हैं तो खुद पर आश्चर्य होता है कि क्या ये हम थे जो सब कुछ कर गए.

सुविचार 985

अगर आप बिना प्यार के काम करते हैं, तो आप गुलाम की तरह काम कर रहे हैं, _ जब आप प्यार से काम करते हैं तो, _ आप एक सम्राट की तरह काम करते हैं.

आप का काम ही आप की ख़ुशी है, आप का काम ही आप का नृत्य है..!!

मस्त विचार 869

“जब से परीक्षा वाली जिंदगी पूरी हुई है,

तब से जिंदगी की परीक्षा शुरु हो गई है..”

किताब लेकर… रोज मैं ढूँढता हूँ जवाब…..

जिंदगी है क़ि रोज…’सिलेबस’ के बाहर से ही पूछती है…

error: Content is protected