सुविचार 839

गरीबों का मज़ाक मत उड़ाओ, क्युँकि गरीब होने में वक्त नहीं लगता.

मस्त विचार 773

जीवन में हर स्थिति से सीखने की कोशिश कीजिए.

अफ़सोस करने से बेहतर होगा कि, यह सोचें

कि आप उस स्थिति को बेहतर में

परिवर्त्तित करने के लिए, क्या कर सकते हैं.

मस्त विचार 771

जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो,

ठीक उसी समय उसे करना ही चाहिए,

नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है.

सुविचार 838

बहुत कम लोगों में छमता का अभाव होता है. लेकिन वे असफल इसलिए होते हैं, क्योंकि वे अपनी छमता का उपयोग नहीं करते.

 

सुविचार 837

भाग्यवादी नहीं भाग्यशाली बनिए. आपकी कड़ी मेहनत, सच्ची लगन और दृढ़ निश्चय दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में तब्दील कर सकता है.

सुविचार 836

बुरे शब्द किसी को शारीरिक चोट नहीं पहुँचाते हैं, पर दिल को तोड़ देते हैं.

मस्त विचार 769

“पानी को बर्फ में बदलने में वक्त लगता है,

ढले हुए सूरज को निकलने में वक्त लगता है !

थोड़ा धीरज रख, थोड़ा और जोर लगाता रह,

किस्मत के जंग लगे दरवाजे को खुलने में वक्त लगता है !

कुछ देर रुकने के बाद फिर से चल पड़ना दोस्त,

हर ठोकर के बाद संभलने में वक्त लगता है !

बिखरेगी फिर वही चमक तेरे वजूद से तू महसूस करना,

टूटे हुए मन को संवरने में थोड़ा वक्त लगता है !

जो तूने कहा कर दिखायेगा रख यकीन,

गरजे जब बादल तो बरसने में वक्त लगता है !

खुशी आ रही है और आएगी ही, इन्तजार कर,

जिद्दी दुख को टलने में थोड़ा सा वक्त तो लगता है.

error: Content is protected