मस्त विचार 746

मेरे शहर में कुछ ऐसे लोग मिले,

जो दिल में उतर गये.

और कुछ ऐसे भी मिले,

जो दिल से उतर गये.

मुश्किल में हाथ थामा अनजानों ने,

पहचान वाले तो साफ़ मुकर गये.

मस्त विचार 745

अच्छे के साथ अच्छे रहें, लेकिन बुरे के साथ बुरे नहीं बनें.

क्यूंकि..पानी से खून साफ़ कर सकते हैं, लेकिन खून से खून नहीं.

सुविचार 818

अपनी ख़ुशी के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहें. किसी की खुशी वस्तु में, किसी की मकान में, किसी की दूकान में तो किसी की रिश्ते में है. जैसे ही ये चीजें घटती हैं व्यक्ति की खुशी जाती रहती है. आत्मनिर्भर बनें, खुश रहने का स्वभाव बनाएं.

“आत्मनिर्भरता सभी धनों में सबसे बड़ा धन है.”

मस्त विचार 744

तमन्ना हो मिलने की तो, बंद आँखों मे भी नज़र आएँगे,

महसूस करने की कोशिश तो कीजिए,

दूर होते हुए भी पास नज़र आएँगे.

सुविचार 817

नम्रता से अच्छी कोई नीति नहीं. जहां होशियार से होशियार जबान असफल हो जाती है, वहां अच्छा व्यवहार बहुत काम कर जाता है.

सुविचार 816

सारी स्थितियों में विवेक ही प्रमुख रहना चाहिए, जिद्दी होना एक बात है, अपने मत के विषय में दृढ रहना बिलकुल दूसरी बात.
error: Content is protected