आ_अब_लौट_चलें..
_ जीवन के लगभग 40 साल बीतने पर नई पीढ़ी आ जाती है और हम “हमारे ज़माने में” कहने की सुविधा प्राप्त कर लेते हैं.
_ तो ! हमारे ज़माने में ऐसी गुंडागर्दी न थी.
_ प्यार मुहब्बत थे, दिल मिलने, न मिलने की बातें थीं.. लेकिन भई, मार-काट डालने की खबरें हमने नहीं सुनी थीं.
_ हमारे ज़माने में हम निर्द्वंद जीते थे, कहीं घूम-फिर लें, हमें कतई डर नहीं लगता था.
_ आजकल घर के अंदर घुसे रहते हैं.. तो भी डर लगता है.
_ अपने लिए नहीं तो बच्चों के लिए ही डर लगता रहता है.
_ इससे सिद्ध होता है कि ‘हमारा ज़माना अच्छा था’
– Manika Mohini
नई पीढ़ी के तौर-तरीके सन्न भी करते हैं और सुन्न भी.!!
– Manika Mohini
जो पुराना था, पीढ़ियों से चला आ रहा था, वही बढ़िया था.
_ शिक्षा का समावेश ज़रूरी था, बाकी रिश्ते, प्यार, दुलार में जो पहले गर्माहट थी, आज उसका अभाव है.
_ आज ज़रूरत और दिखावा ज़्यादा है.
_ पहले वाला ‘आओ जी, बैठो जी, थोड़ी देर तो और रुको ना,’ जैसी मनुहारें अब नहीं हैं.
_ कोई इक्के-दुक्के रिश्ते ऐसे बचे हों तो उन रिश्तों की खुशकिस्मती वरना आज तो ऊबे हुए चेहरे, स्वार्थ में लीन रिश्ते, तरक्की के नाम पर भागमभाग, पैसे का मोह प्रमुख, अपनों की ज़रूरत नहीं.
_जीवन में जो अच्छा था, इंसान से वह किसी ने छीना नहीं बल्कि उसने खुद छोड़ा है.!!
Manika Mohini




