सुविचार 3868

जहाँ प्रेम होता है…वहाँ किसी चीज़ की चाह या उम्मीद नहीं होती.

..वहाँ केवल समर्पण होता है…!!!

आप जिस किसी के भी प्रति समर्पण करते हैं, आप उनकी ऊर्जा को अपने भीतर प्रवाहित होते हुए महसूस कर सकते हैं.!

सुविचार 3867

जिन चार लोगों में बैठ कर आप दूसरों की बुराई करते हैं,

_ यकीन मानिए आपके जाते ही वहां पर आपकी बुराई शुरू हो जाएगी.

सुविचार 3866

वर्त्तमान में जीना ही वास्तव में जीवन जीने की कला है,

_ इसी के द्वारा जीवन का सर्वांगीण विकास सम्भव होता है.

सुविचार 3865

व्यक्तिगत स्वाधीनता यहाँ तक ही होनी चाहिए कि,

वह दूसरों के लिए परेशानी न बने.

सुविचार 3864

जिनके मन के “भाव” सच्चे होते हैं, _उनके हर “काम” अच्छे होते हैं.

हमेशा अपने प्रति सच्चे रहें, क्योंकि ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो आपके प्रति हमेशा सच्चे रहेंगे.

Always stay true to yourself, because there are very few people who will always be true to you.

error: Content is protected