सुविचार 4079

आदमी जो होता नहीं है, _उसे दिखाने का प्रयास ही, असहज़ता है.
आदमी वही नहीं होता, जो वो दिखलाता है, बताता है.

_ आदमी वो होता है, जो नहीं दिखलाता, नहीं बताता.

बिना अपना पता जाने ..लोगों का पता ढूंढने निकले मुसाफिर ..कभी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते..

_ फिर यात्रा निरर्थक और बेमंजिल रह जाती है.

सुविचार 4078

अपनी नजर हमेशा उस चीज पर रखो _जिसे आप पाना चाहते हो,

उस पर नहीं ; जिसे आप खो चुके हो..

सुविचार 4077

” सारी सृष्टि में आपके लिए, _आपसे ज्यादा कीमती और महत्वपूर्ण _दूसरा कुछ नहीं होता, _ कभी अपना सौदा सस्ते में मत कर बैठना “

सुविचार 4076

“दोहरा चरित्र आदमी की स्वभाविकता को नष्ट कर देता है,

और अस्वभाविकता सारा जीवन नष्ट कर देती है”

किसी का असली चरित्र तब बाहर आता है..

_ जब उसे वो नहीं मिलता जो वो आपसे चाहता था .!!

सुविचार 4075

” छोटे छोटे लालच हमेशा बड़े लाभों से चूक जाया करते हैं,

और बड़े लालच यथासंभव जीवन से,”

इंसान के मन में पहले लोभ आता है..

_ फिर वो जरूरत की मानसिकता में तब्दील हो जाता है.!!

सुविचार 4074

“जिंदगी के सबसे कीमती सबक, तकलीफों के जरिए ही मिला करते हैं,”
जिंदगी जीना आसान नहीं, बहुत बड़ा काम है.
कुछ दर्द केवल दर्द नहीं होते, बल्कि खुद के लिए सबक भी होते हैं.
अपने मन में किसी के प्रति नफरत मत रखो,

_ लेकिन उन्होंने आप को सबक क्या दिया, ये भी मत भूलो..!!

अगर आपने कल जो किया वह अभी भी आपको बड़ा लगता है,

_ तो आपने आज ज्यादा कुछ नहीं किया है.

error: Content is protected