सुविचार 3679

दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं ; एक वो जो मौका आने पर साथ छोड़ जाते हैं,

_ और दूसरे वो जो साथ देने के लिए मौका ढूंढ लेते हैं.

सुविचार 3678

“खुश लोग किसी और की तुलना में अधिक पीड़ा जानते हैं, और इसी तरह वे देख सकते हैं कि उनका जीवन कितना सुंदर है, _ ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने गहराई देखी है.

“Happy people know suffering more than anyone else, and that’s how they can see just how damn beautiful their lives are. It’s because they’ve seen the depths.”

सुविचार 3677

कुछ लोग किसी का मन रखने को उनके सामने इज्जत करते हैं,

_ पर सामने से हटते ही उनकी बुराई शुरू कर देते हैं । इनसे दूर रहें ….

सुविचार 3676

किसी का बुरा करके खुश मत होना, क्योंकि ऊपरवाला जब हिसाब करता है तो ;

_ वो संभलने तो क्या, रोने के लायक भी नहीं छोड़ता है..

सुविचार 3675

जब किसी में भी कुछ अच्छा नज़र न आता हो,

_ तब. समझ लेना कि खुद में बुरा ढूँढने का समय आ गया है.

सुविचार 3674

दुनिया में ज्यादातर गलतफहमियों से बचा जा सकता है अगर लोग बस समय निकाल कर पूछें, इसका और क्या मतलब हो सकता है ?

अगर चार लोग आपको गलत समझ रहे हैं तो यह जरुरी नहीं कि आप ही गलत हों,

_ हो सकता हो उन्होंने आँखों पर पट्टी बांध रखी हो या फिर वाकई में अंधे हों..!

error: Content is protected