सुविचार 3275

हम इंसान भी कितने अजीब हैं ना,

तस्वीरों को महफूज़ रखते हैं और लोगों को खो देते हैं.

सुविचार 3274

जिस वस्तु का उपयोग आपने कर लिया वह आपकी है

बाकी संग्रह करके आप चौकीदार बने हैं.

सुविचार 3273

सब दुःख दूर होने के बाद मन प्रसन्न होगा ये आपका भ्रम है,

मन प्रसन्न रखिये सब दुःख दूर हो जायेंगे, ये हकीकत है.

सुविचार 3272

होती नहीं है ताकत जिसमें कुछ कर दिखाने की, वो अपनी औकात से ज्यादा बोलते हैं !

लेकिन होते हैं जो _ अपने आप में काबिल _ वो सदा खामोश रहते हैं,

वक़्त के आगे वो नहीं _ सदा उनके हुनर बोलते हैं !!

error: Content is protected