सुविचार 3254

” इंसान का इंसान के अलावा कुछ भी और होना,

उसके इंसान होने में सब से बड़ी गिरावट है,”

सुविचार 3253

भीड़ में सब लोग अच्छे नहीं होते हैं,

और अच्छे लोगों की भीड़ कभी नहीं होती.

सुविचार 3252

यदि आपको किसी में कोई दोष नज़र आये,

_ तो प्रार्थना करें कि वह उस दोष से मुक्त हो जाए.

आसान जीवन के लिए प्रार्थना न करें;

_ कठिन जीवन को सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना करें.!!

सुविचार 3251

जीने का मजा किरकिरा करते हैं _ सिर्फ दो तरह के लोग,

एक तो कान भरने वाला और दूसरा कच्चे कान वाला..

सुविचार 3250

यदि आप आग के पास बैठकर गर्म और बर्फ़ के पास बैठकर ठंडक महसूस करते हैं, तो

ऐसे व्यक्ति के संपर्क में रूपांतरित क्यों नहीं होंगे, जो अनुशासन व शिष्टाचार में परिपूर्ण है ?

 

error: Content is protected