सुविचार 3248

इस दुनिया में कोई भी चीज़ आपको ख़ुश नहीं कर सकती,

जब तक कि आप ख़ुद से ख़ुश होना नहीं चाहें.

सुविचार 3247

मुसीबतें रुई से भरे थैले की तरह होती हैं ; देखते रहोगे तो बहुत भारी दिखेंगी

और उठा लोगे तो एकदम हलकी हो जायेगी..

सुविचार 3246

सकारात्मकता का सबसे बड़ा लाभ ये होता है कि,

समस्या तो होती है, लेकिन समाधान भी साथ होता है,”

सुविचार 3245

बीज बोने से पहले सोच _ क्या चाहिए ?

बाद में तो वही मिलेगा _ जो बीज बोया था..

सुविचार 3244

मजबूत इंसान को देख कर लोग सोचते हैं कि ये कभी टूटता क्यों नहीं,

लेकिन लोग ये नहीं जानते की टूटने के बाद ही वो व्यक्ति इतना मजबूत हो पाया है.

सुविचार 3243

एक दीया हम जलाएं, एक दीया तुम जलाओ..

कुछ अँधेरा हम मिटायें, कुछ अँधेरा तुम मिटाओ.

सिलसिला यह प्यार का, प्रेम और सौहार्द का

हर घड़ी और हर बरस, यूँ ही हम मिलकर मनाएं.

एक दीया हम जलाएं, एक दीया तुम जलाओ..

error: Content is protected