सुविचार 5014

एक बार जो पराया महसूस करवा दे , फिर वो लाख अच्छी बातें कर ले, पराया ही लगता है..!!

सुविचार 5013

जरूरी नहीं कि अगर आपका स्वभाव चुलबुला और मज़ाकिया है तो सामने वाला भी वैसा ही हो..

_ बातचीत करते समय यह समझना ज़रूरी है कि हर इंसान का स्वभाव अलग होता है,

_ हो सकता है सामने वाला गंभीर स्वभाव का हो और आपकी हर बात पर ठहाके न लगाए..

_ इसलिए बातचीत में संतुलन और समझदारी बनाए रखना हमेशा बेहतर होता है.!!

सुविचार 5012

हमेशा धोखा देने वाले सोचते हैं कि उन्होंने चालाकी की.. पर असल में उन्होंने खुद के लिए भरोसे का दरवाज़ा हमेशा के लिए बंद कर लिया होता है !

सुविचार 5011

ये बात अपने दिमाग से निकाल दीजिए कि अगर आप अपने लिए आवाज उठा रहे हैं तो किसी का अपमान कर रहे हैं.. अपनी बात रखना सबका हक है.!!

सुविचार 5010

समझदार इंसान चुप हो जाता है और मूर्ख सोचते हैं कि उन्होंने दुनिया जीत ली.!!
error: Content is protected