सुविचार 3123

*जब तक आप अपनी समस्याओ एवं कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते हैं,*

*तब तक आप अपनी समस्याओ एवं कठिनाइयो को मिटा नहीं सकते।*

सुविचार 3122

संघर्ष को आप नज़रअंदाज़ कर सकते हैं परंतु इस से भाग नहीं सकते… आप चाहे जिस हाल में हो..कमजोर हों या मजबूत.. सही या गलत.. सुख में या दुःख में; आपको हर हाल में लड़ाई करनी ही होगी… आपके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं उपलब्ध है…!!!!
#जीवन_में_तरक्की  के सपने देखने वालों के लिए ..

#जीवन_हमेशा__#संघर्षमय होता है.

तरक्की धीरे-धीरे होती है.

_ प्रगति की जमीन तैयार हो रही है, ताकि जीवन का पौधा मजबूती से ऊपर उठकर बढ़े.
_ अनेक अवरोध आएंगे. जो इन परिस्थितियों का मजबूती से सामना करते हैं, वे बच जाते हैं.
_ सफलता के शिखर की ओर बढ़ने की जल्दबाजी में ठोकर खाकर गिरने की संभावना होती है,
_ इसलिए बड़ी सफलता के लिए छोटी-छोटी सफलताओं को सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल करना सही उपाय है.

सुविचार 3121

प्रेम में अपेछा के लिये कोई जगह नहीं होती सिर्फ़ कृतज्ञता के लिये होती है.

इसलिए प्रेम मानवीय श्रेष्ठता की पराकाष्ठा है.

सुविचार 3119

आप जो भी काम करें ह्रदय से उसकी स्वीकृति ज़रूर ले लें,

भला ह्रदय के संकेतों की उपेछा कौन कर सकता है.

सुविचार 3118

याद रखना जिस दिन आप, अपनी खराब परिस्थिति को खुद ठीक करने की ज़िम्मेदारी खुद ले लोगे, उस दिन से ये दुनिया आपके पीछे चलना शुरु कर देगी,

क्योंकि दुनिया उसी को अपना आइडल बनाती है जो अपने खराब से खराब हालातों के बावजूद जीत कर दिखाता है.

error: Content is protected