सुविचार 2881

*सफलता क्या है ??*

4 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने कपड़ों को गीला नहीं करते।
8 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने घर वापिस आने का रास्ता जानते है।
12 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने अच्छे मित्र बना सकते है।
18 वर्ष की उम्र में मदिरा और सिगरेट से दूर रह पाना सफलता है।
25 वर्ष की उम्र तक नौकरी पाना सफलता है।
30 वर्ष की उम्र में एक पारिवारिक व्यक्ति बन जाना सफलता है।
35 वर्ष की उम्र में आपने कुछ जमापूंजी बनाना सीख लिया ये सफलता है।
45 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपना युवावस्था बरकरार रख पाते हैं।
55 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करने में सक्षम हैं।
65 वर्ष की आयु में सफलता है निरोगी रहना।
70 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप आत्मनिर्भर हैं किसी पर बोझ नहीं।
75 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आप अपने पुराने मित्रों से रिश्ता कायम रखे हैं।
80 वर्ष की उम्र में सफलता यह है कि आपको अपने घर वापिस आने का रास्ता पता है।
और 85 वर्ष की उम्र में फिर सफलता ये है कि आप अपने कपड़ों को गीला नहीं करते।
अंततः यही तो जीवन चक्र है.. जो घूम फिर कर वापस वहीं आ जाता है जहाँ से उसकी शुरुआत हुई है।
और यही जीवन का परम सत्य है।
संभाल कर रखना अपने को..
👍👍👍👍🙏🙏🙏🙏

सुविचार 2880

भीतर क्या भरा पड़ा है, वही बाहर आएगा.

जिस सोच का संचय करेंगे, वही समय आने पर प्रकट होगा.

हम संचय उसी का करें जो प्रसन्नता बिखेरे.

सुविचार 2878

सुख तो चाहना, लेकिन दूसरे के दुख पर आपका सुख निर्भर न हो,

दूसरे के दुख पर आधारित सुख आपको अंततः दुख में ही ले जायेगा.

चाहना आसान है, चाहते रहना कठिन है..!!
लोग आप को नहीं चाहते, आपसे उन्हें जो मिल रहा है उसे चाहते हैं..!!

सुविचार 2877

दुसरों की खुशी में अपनी खुशी देखना एक बहुत बड़ा हुनर है,

जो इन्सान ये हुनर सीख जाता है वो कभी भी ? दुःखी नहीं हो सकता.

सुविचार 2876

उन व्यक्तियों के जीवन में आनंद और शांति कई गुणा बढ़ जाती है .!

जिन्होंने प्रशंसा और निंदा में एक जैसा रहना सीख लिया हो.!!

error: Content is protected