सुविचार 2973

समस्याएं ….

अपनी हर तकलीफ, मुश्किल, समस्या रब को अर्पित कर दो, सब आसानी से हल हो जायेगी !!! प्रत्येक समस्या का सहजता से, बहादुरी से मुकाबला करें और जब वो हल न हो तो उन्हें रब के अर्पण करते जाएं, इनसे समस्या का निराकरण मिले न मिले, उससे मिलने वाली पीड़ा और कुंठा से छुटकारा अवश्य मिलता है और साथ ही उनका निराकरण भी ठीक ढंग से हो पाता है !!!

सुविचार 2972

विचारों को पढ़कर बदलाव नहीं आता है,

विचारों पर चलकर ही बदलाव आता है…

सुविचार 2971

गलतियां हमारा ध्यान आकर्षित करती हैं …

क्षमा हमारा हृदय छू जाती है.

सुविचार 2970

मन की इच्छाए…

मन की इच्छाए श्रेष्ठ कर्मो में, अच्छे कर्मो में अक्सर बाधा खड़ी करती हैं, अतः श्रेष्ठ कर्मो को सर्वोपरि मानने वाले इच्छा से रहित होते है, जो योग्य है वही कर्म करते है ! इच्छा शेष होना, इच्छा रहित होना जीवन की श्रेष्ठतम उपलब्धि है !!!

सुविचार 2969

श्रेष्ठता का आधार कोई ऊँचे आसन पर बैठना नही होता,

श्रेष्ठता का आधार हमारी ऊँची सोच पर निर्भर करता है….

सुविचार 2968

एक शक्तिशाली और सकारात्मक मनोभाव किसी भी अन्य चीज की तुलना में अधिक चमत्कार करता है,

क्योंकि जिंदगी तो, 10% आप इसे कैसे बनाते हैं और 90% आप इसे कैसे अपनाते हैं, यह है.

error: Content is protected