सुविचार 2870

भूल जाना ही बेहतर है जिंदगी के कुछ हिस्सों को..

_ बहुत बैचेन रहते हैं वो जिन्हें हर बात याद रहती है ..

कहने से कठिन होता है सुनना और सुनने से कठिन होता है सहना,

_ पर सबसे मुश्किल होता है.. सुनना, सहना और भूल जाना,
_ लेकिन जिसने ये सीख लिया, उसे कोई दुखी नही कर सकता..!!

सुविचार 2869

नसीहत दीजिए मगर शर्मिंदा न कीजिए,

_ उद्देश्य दस्तक देना है दरवाजा तोडना नहीं.!!

सुविचार 2868

“वो भी सच है जो दिख रहा है,

लेकिन वो भी सच है, जो देखा नहीं गया,

अर्द्ध सत्य कभी कभी झूँठ से ज्यादा खतरनाक होता है “

सुविचार 2866

सबको एक साथ ख़ुश रखना नामुमकिन है. अगर आपको लगता है कि आपकी लाख कोशिशों के बावजूद कुछ लोग आपको नापसंद करते हैं, तो यह उनकी समस्या है. ख़ुद को इसके लिए दोष न दें और ख़ुश रहना सीखें. यह बात अच्छी तरह से समझ लें कि एक साथ सबको ख़ुश नहीं रखा जा सकता.

सुविचार 2865

जीवन को गाड़ी के सामने के कांच से देखें, _

_ पीछे देखने के दर्पण से नहीं ..

error: Content is protected