सुविचार 2872

अच्छा दिल और अच्छा स्वभाव दोनो आवश्यक है,

अच्छे दिल से कई रिश्ते बनेगें और अच्छे स्वभाव से वो जीवन भर टिकेंगे !

सुविचार 2871

जिसके जीने से बहुत से लोग जीवित रहें,

वही इस संसार में वास्तव में जीता है.

सुविचार 2870

भूल जाना ही बेहतर है जिंदगी के कुछ हिस्सों को..

_ बहुत बैचेन रहते हैं वो जिन्हें हर बात याद रहती है ..

कहने से कठिन होता है सुनना और सुनने से कठिन होता है सहना,

_ पर सबसे मुश्किल होता है.. सुनना, सहना और भूल जाना,
_ लेकिन जिसने ये सीख लिया, उसे कोई दुखी नही कर सकता..!!

सुविचार 2869

नसीहत दीजिए मगर शर्मिंदा न कीजिए,

_ उद्देश्य दस्तक देना है दरवाजा तोडना नहीं.!!

सुविचार 2868

“वो भी सच है जो दिख रहा है,

लेकिन वो भी सच है, जो देखा नहीं गया,

अर्द्ध सत्य कभी कभी झूँठ से ज्यादा खतरनाक होता है “

error: Content is protected