सुविचार 2638

त्याग की प्रवृत्ति सुख देने वाली होती है.
मनुष्य की प्रवृत्ति ही ऐसी है कि कुछ गंवाने के बाद वो जो थोड़ा कुछ बचा हुआ होता है.. उसमें भी दिलचस्पी खत्म हो जाती है..!!

सुविचार 2636

कमियां सब में होती है, लेकिन कोई अपनी कमी सुधारने का प्रयास करता है,

तो कोई दूसरों की कमी खोजता है.

सुविचार 2635

अपने रोजमर्रा या हफ्ते में किये जानेवाले कार्यों की सूची बनाएं और पूरे उत्साह और लगन के साथ उन्हें पूरा करने का प्रयास करें. इस बात की टेंशन न लें कि वह काम पूरा होगा या नहीं. आपका काम है कोशिश करना और इसमें बिल्कुल भी कोताही न बरतें.

सुविचार 2634

प्यार जिंदगी को फूल की तरह खिला देता है. दिनभर टीवी / मोबाइल से चिपके रहने के बजाय कुछ वक्त उनके साथ गुजारें, जिन्हें आप प्यार करते हैं. कुछ उनकी सुनें और कुछ अपनी कहें, इससे दूसरों के दिलों में आपके प्रति सहज सम्मान बढ़ेगा और संबंध मधुर होंगे.

सुविचार 2633

अपनी खराब परिस्थिति के लिए आप कितना भी रो लीजिए, ना कोई आपका साथ देगा, ना ही किसी को कोई फर्क पड़ेगा.

आपको खुद ही हिम्मत दिखानी होगी और सब कुछ ठीक करना होगा.

error: Content is protected