सुविचार 2613

बुद्धिमान व्यक्ति को हमेशा लगता है मुझे और बहोत कुछ सीखना है,

लेकिन मूर्ख व्यक्ति हमेशा खुद को परफेक्ट समझता है

वह खुद से होशियार और किसी को नहीं समझता.

सुविचार 2612

जिन्दगी में कुछ ख्वाहिशों का अधूरा रहना ही ठीक होता है,

क्योंकि उन ख्वाहिशों के कारण जिन्दगी जीने की चाहत बनी रहती है.

सुविचार 2611

जगत एक प्रतिध्वनि है सब कुछ वापस आ जाता है.

मर्जी आपकी, आप वापस क्या पाना चाहते हैं ?

सुविचार 2610

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या योजना बना रहे हैं, आप कभी भी नहीं जान पाते हैं कि जीवन आपके के लिए क्या योजना बना रहा है.

सुविचार 2609

आप जहां भी हों, आप का जिस भी चीज से सामना हो, हर परिस्थिति में जो भी उत्तम है, उसे ले लें.

तब जीवन सीखने का एक सिलसिला बन जाता है.

error: Content is protected