सुविचार 2573

किसी के काम न आये वह आदमी क्या है,

जो अपनी फ़िक्र में ही गुजरे…वह जिंदगी क्या है…

सुविचार 2572

जो सकारात्मक सोच का धनी होगा, किसी भी काम के अच्छे परिणामों की ललक रखता होगा. वह दुनिया के योग्य व्यक्तियों की कतार में खड़ा रह सकता है.
आप अपने बारे में जितना ग़लत सोचेंगे, आप वैसे ही बनते चले जाएंगे _ इसलिए हमेशा सकारात्मक सोचें.

सुविचार 2571

आप किसी से बात करें, तो बीचबीच में उस का नाम लेते रहिए. व्यक्ति आप से सीनियर है तो नाम के साथ जरुरी [ प्रत्यय ] या [ उपसर्ग ] लगाना होगा. इस से सामने वाला अपना महत्त्व महसूस करता है, और साथ ही, आप की तरफ ध्यान भी अधिक देता है.

सुविचार 2570

उम्र थका नहीं सकती ठोकरें गिरा नहीं सकती.

अगर जीतने की जिद हो तो परिस्थितियां भी हरा नहीं सकती.

सुविचार 2569

मनुष्य के चेहरे पर जो भाव उसकी आँखों के द्वारा प्रकट होते हैं, वे उसके मन की अनुकृति होते हैं.

सुविचार 2568

कोई एक छोटा सा नकारात्मक विचार (Negative Thought) हमें कई दिनों तक निराश कर सकता है और एक छोटा सा सकारात्मक विचार (Positive Thought) हमारी निराशा को पल भर में दूर कर सकता है.
error: Content is protected