सुविचार 2412

साधारण और श्रेष्ठ में सिर्फ इतना सा अंतर है कि साधारण उसको चुनते हैं, जो आसान है. लेकिन श्रेष्ठ उसे चुनता है जो मुश्किल है.

सुविचार 2411

पहले ज़िन्दगी में थोड़ी टेंशन रहा करती थी,

अब टेंशन में थोड़ी सी ज़िन्दगी रह गई है.

सुविचार 2410

पायल हजारों रूपये में आती है, पर पैरो में पहनी जाती है;

और; बिंदी 1 रूपये में आती है; मगर माथे पर सजाई जाती है;

इसलिए कीमत मायने नहीं रखती; उसका कृत्य मायने रखता है.

सुविचार 2409

ज़िन्दगी में कभी प्यार करने का मन करे तोअपनी तकलीफों से प्यार करिये — कभी बेवफा नहीं होती……..

सुविचार 2408

संसार जरूरत के नियम पर चलता है.

सर्दियो में जिस सूरज का इंतजार होता है,

उसी सूरज का गर्मियों में तिरस्कार भी होता है.

आप की कीमत तब होगी जब आपकी जरुरत होगी.

सुविचार 2407

सीमाएँ हमारी सोच में होती हैं. अगर हम अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करते हैं

तो हमारी सम्भावनाएँ अपरिमित हो जाती हैं.

error: Content is protected