सुविचार 2409

ज़िन्दगी में कभी प्यार करने का मन करे तोअपनी तकलीफों से प्यार करिये — कभी बेवफा नहीं होती……..

सुविचार 2408

संसार जरूरत के नियम पर चलता है.

सर्दियो में जिस सूरज का इंतजार होता है,

उसी सूरज का गर्मियों में तिरस्कार भी होता है.

आप की कीमत तब होगी जब आपकी जरुरत होगी.

सुविचार 2407

सीमाएँ हमारी सोच में होती हैं. अगर हम अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करते हैं

तो हमारी सम्भावनाएँ अपरिमित हो जाती हैं.

सुविचार 2406

अगर लोग सिर्फ जरूरत पर ही आपको याद करते हैं,

तो उन्हें गलत मत समझिये,

क्योंकि आप उनकी जिन्दगी की वो रोशनी की किरण हैं

जो उन्हें सिर्फ, अन्धेरों में ही दिखाई देती है.

सुविचार 2405

शब्द हमेशा यात्रा करते रहते हैं,

इसलिए पीठ पीछे किसी की निन्दा ना करें…….

सुविचार 2404

भरी हुई जेब आपको कई गलत रास्तों पर ले जा सकती है,

लेकिन खाली जेब आपको जिंदगी के कई मतलब समझाती है.

error: Content is protected