सुविचार 2210

“मतभेद” एक ऐसा जहर है जो धीरे- धीरे मन में जाकर दिल की भावनाओं को मार देता है.

सुविचार 2209

इतनी मेहरबानी मेरे रब बनाये रखना,

जो रास्ता सही हो उसी पर चलाये रखना.

ना दुखे दिल किसी का मेरे शब्दों से,

इतना रहम तू मुझपे बनाये रखना…!

सुविचार 2208

सुविचारों का असर इसलिए नहीं होता…

क्योंकि लिखने और पढ़ने वाले दोनों यह समझते है कि ये दूसरों के लिए है..

सुविचार 2207

लोग अफसोस से कहते हैं की कोई किसी का नहीं, _

_ और खुद खुदसे पूछना भूल जाते हैं की हम किसके हैं ???

सुविचार 2206

“समय” “सत्ता” “संपत्ति” और “शरीर” चाहे साथ दे ना दे,

लेकिन…..”स्वभाव” “समझदारी” और “सच्चे संबंध” हमेशा साथ देते हैं…!!!!

error: Content is protected