सुविचार – कमियां निकालने के लिए लोग हैं – 2204

एक कविता कि पंक्तीयां मुझे बहुत ही बढिया लगी.…

 

तू अपनी खूबियां ढूंढ …. कमियां निकालने के लिए लोग हैं |

अगर रखना ही है कदम…. तो आगे रख ,

पीछे खींचने के लिए लोग हैं |

सपने देखने ही है …..तो ऊंचे देख,

निचा दिखाने के लिए लोग हैं |

अपने अंदर जुनून की चिंगारी भड़का ,

जलने के लिए लोग हैं |

अगर बनानी है…..तो यादें बना ,

बातें बनाने के लिए लोग हैं |

प्यार करना है…. तो खुद से कर ,

दुश्मनी करने के लिए लोग है |

रहना है…. तो बच्चा बनकर रह ,

समझदार बनाने के लिए लोग है |

भरोसा रखना है….तो खुद पर रख ,

शक करने के लिए लोग हैं |

तू बस सवार ले खुद को…

आईना दिखाने के लिए लोग हैं |

खुद की अलग पहचान बना….

भीड़ में चलने के लिए लोग है |

तू कुछ करके दिखा दुनिया को…… बस कुछ करके दिखा ,

तालियां बजाने के लिए लोग हैं…..

 

सुविचार 2203

जब तक चलेगी जिंदगी की सांसे, कहीं प्यार कहीं टकराव मिलेगा.

कहीं बनेंगे संबंध अंतर्मन से तो, कहीं आत्मीयता का अभाव मिलेगा.

कहीं मिलेगी जिंदगी में प्रशंसा तो, कहीं नाराजगियों का बहाव मिलगा.

कहीं मिलेगी सच्चे मन से दुआ तो, कहीं भावनाओं में दुर्भाव मिलेगा.

कहीं बनेंगे पराए रिश्ते भी अपने तो, कहीं अपनों से ही खिंचाव मिलेगा.

कहीं होंगी खुशामदें चेहरे पर तो, कहीं पीठ पे बुराई का घाव मिलेगा.

तू चलाचल राही अपने कर्मपथ पे, जैसा तेरा भाव वैसा प्रभाव मिलेगा.

रख स्वभाव में शुद्धता का “स्पर्श” तू, अवश्य जिंदगी का पड़ाव मिलेगा.

सुविचार 2202

पंछी अपने पैरो के कारण जाल में फँसते हैं….परन्तु इंसान अपनी जुबान के कारण….!

ऊँचा उठने के लिए पंखों की ज़रुरत केवल पक्षियों को ही पड़ती है….

मनुष्य तो जितना जुबान से विनम्र होगा, उतना ही ऊपर उठता है…!!

सुविचार 2201

1. मुस्कुराने से हमारी आँखों में एक ऐसी पॉजिटिव चमक पैदा होती है, जो दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करती है.

2. मुस्कुराने से तनाव आप के नजदीक नहीं आता है. दिन अच्छा बीतता है तो रात को नींद भी बढ़िया आती है.

3. खुद पर भरोसा बढ़ता है.

4. छोटीमोटी समस्याएं तो पास फटकती भी नहीं है.

भीतर से मन खुश रहता है तो चेहरे पर भी उसका अच्छा असर दिखता है.

 

देखा, आपकी एक छोटी सी मुस्कुराहट कितने बड़ेबड़े काम करती है. पर साथ ही, यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आपकी मुस्कुराहट फूहड़ न हो जाए, सामने वाले को खुशी देने के लिए मुस्कुराइए, उस का मजाक बनाने के लिए नहीं.

सुविचार 2200

जो लोग सुलझे और साफ दिल के होते हैं, वे दूसरों की गलतियों को माफ करने में यकीन रखते हैं.

वे जानते हैं कि माफ करने की योग्यता एक मानसिक, भावात्मक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जो आपको मानसिक शांति प्रदान करता है. इससे कई रिश्ते बिखरने से बच जाते हैं.

सुविचार 2199

जहाँ “प्रयत्नों” की ऊंचाई अधिक होती है,

वहां “किस्मत” को भी झुकना पड़ता है.

error: Content is protected