सुविचार 2168

आपकी प्रतिभा तय करती है कि आप क्या कर सकते हैं. _ आपकी प्रेरणा यह निर्धारित करती है कि आप कितना कुछ करने को तैयार हैं ; _आपका दृष्टिकोण यह निर्धारित करता है कि आप इसे कितनी अच्छी तरह से करते हैं.

Your talent determines what you can do. Your motivation determines how much you are willing to do. Your attitude determines how well you do it.

सुविचार 2167

जिन्दगी की किताब में, धैर्य का कवर होना बहुत जरूरी है

क्योंकि, वही हर पन्ने को बांधकर रखता है.

सुविचार 2166

जीवन में प्रसन्न रहने के लिये चैन के दो निवाले, गिरती बारिश या बहती हवायें ही पर्याप्त हैं। …जबकि दुःख के कारणों पर तो हजारों किताबें लिखी जा सकती हैं.

To be joyous in life, a few bites to eat in peace, pouring rains or cool breeze are sufficient… Whereas for reasons to be sad, you can write thousands of books on it.

सुविचार 2165

भविष्य , वर्तमान….

यदि हम जरुरत से ज्यादा ही भविष्य के बारे में सोचने लगेंगे, चिंता करने लगेंगे तो हम हमारा वर्तमान भी बिगाड़ लेंगे, अतः भविष्य के लिए उतना ही सोचना चाहिए जितना जरुरी हो ! कई लोग भविष्य की कल्पनाओं में ही डूबे रहते है याद रखिये भविष्य जब भी आएगा वर्तमान बनकर ही आयेगा यानि भविष्य आयेगा ही नहीं ! तो क्यूँ न उसी की फ़िक्र करे जिससे जीवन में दो चार होना ही है यानी सिर्फ वर्तमान के बारे मे ही सोचे !!! वैसे भी साधारण मनुष्य के भविष्य के बारे में सोची गई बाते १ या २ प्रतिशत ही साकार होती है ज्यादातर कोरी हवाई कल्पना ही सिद्ध होती है !!!

सुविचार 2164

ज़िंदगी वो हक़ीक़त है …

जिसे धारणाओ के चश्मे लगाकर नही देखा जा सकता है …

किसी भी इंसान को अच्छे से जाने बिना,

_दूसरों कि बातें सुन कर उसके प्रति कोई धारणा बना लेना मूर्खता है !

error: Content is protected