सुविचार 2156

जरुरी नहीं कि काम से ही इंसान थक जाए _ कुछ ख्यालों का बोझ भी, इंसान को थका देता है.

सुविचार 2155

‘मौन’ से जहाँ कई मुसीबतों को पास फटकने से रोका जा सकता है तो ‘मुस्कान’ से कई मसलों का हल निकाला जा सकता है.

सुविचार 2154

लगे रहो भले ही परिस्थितियां अभी हमारे विपरीत हैं, लेकिन आने वाला समय निःसंदेह हमारे लिये अच्छा होगा.

कामयाबी उन्हीं को मिलती है जो विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत करना नहीं छोड़ते हैं.

सुविचार 2153

कभी ये ना सोचें कि _ मेरे बिना किसी का काम नहीं होगा _ ;

यह संसार है _; यहॉँ ताश का पत्ता गुम होने पर _ लोग जोकर को _ बादशाह बना लेते हैं ..

सुविचार 2151

कठिन समय में कायर बहाना ढूंढ़ते हैं, जबकि बहादुर व्यक्ति रास्ता खोजते हैं.
error: Content is protected