सुविचार 2097

जिस व्यक्ति ने अपनी खराब आदतें बदल लीं, उसका आने वाला कल भी बदल जाएगा. जिसने नहीं बदलीं, उसके साथ कल भी वही होगा जो आज तक होता आया है. इसलिए, अपने आने वाले कल को सुधारने के लिए बीते हुए कल की आदतों को बदलना जरुरी है.

सुविचार 2096

आदमी काम जिस उत्साह से शुरू करता है, चुनौतियां सामने आने पर उसका उत्साह ठंडा पड़ने लगता है. आप चुनौतियों से मत घबराना. चुनौतियों से घबराने लगोगे, समस्याओं से भागने लगोगे, तो उनसे बाहर निकलने के ऑप्शन भी नहीं दिखेंगे. मन हताश हो जाएगा. ऐसा वही लोग करते हैं जिनके मन में हमेशा निराशा का भाव होता है.

सफलता के लिए आशावादी होना जरुरी है. आशावादी रहोगे तभी आपके भीतर मुश्किलों का हल तलाशने का जज्बा भी रहेगा.

सुविचार 2095

हम अक्सर जिस काम के लिए दूसरों की आलोचना करते हैं, खुद वही काम करते हैं.

दूसरों से अच्छे की उम्मीद से पहले खुद अच्छा बनना चाहिए.

सुविचार – 2093

उम्मीद लोगों से नहीं ख़ुद से रखो, खुशहाल ज़िंदगी जीने का यही एक मात्र तरीका है.

सुविचार 2092

कविता वह सुरंग है, जिसमें से गुजर कर मनुष्य एक विश्व को छोड़ कर दूसरे विश्व में प्रवेश करता है.

error: Content is protected