सुविचार 1941

कभी कभी रिश्तों की कीमत वो लोग समझा देते हैं, जिनसे हमारा कोई रिश्ता ही नहीं होता है.

सुविचार 1940

*यदि आप नहीं जानते हैं तो… *पूछिये*.

*यदि आप किसी बात से सहमत नहीं है तो .. *चर्चा करिये*.

*यदि आप को कुछ पसंद नहीं है .. तो *बताइये*.

*लेकिन चुप रह कर किसी *निर्णय तक मत पहुँचिये*.

सुविचार 1939

समय के बारे में सोचने से सिर्फ बहाने मिलते हैं पर समाधान के बारे में सोचने से रास्ते निकलते हैं.

सुविचार 1938

शोकग्रस्त और चिंतित मन …..

कंजूस को दान देना बुरा लगता है, लोभी को मांगने वाला बुरा लगता है, चोरों को प्रकाश बुरा लगता है, मुर्ख को समझाने वाला उपदेशक बुरा लगता है, कर्जदार को तगादा बुरा लगता है ,रूपवान को बुढ़ापा अच्छा नहीं लगता, निर्धन को धनवान अच्छा नहीं लगता, जिसका मन- शोक चिंता से ग्रसित और व्याकुल हो उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता, अतः शोक और चिंता से बचे !!!

सुविचार 1937

दिखावे का जीवन जीना बहुत कष्टदायक है क्यूंकि इंसान कि वास्तविकता कुछ और होती है और वो दुनिया को कुछ और दिखाना चाहता है.

सुविचार 1936

हिम्मत …..साहस…….

कमाले बुजदिली है पस्त होना अपनी आँखों में,

थोड़ी सी हिम्मत हो तो फिर क्या हो नहीं सकता …..

किसी भी परिस्थिति में निराश या हताश मत होइए !

धैर्य, विवेक और साहस से हर स्थिति पर विजय पाइए !!!!

error: Content is protected