सुविचार 1701

एक गलती जो आपको विनम्र बनाती है, _

_ वह उस उपलब्धि से बेहतर है जो आपको घमंडी बनाती है.

A mistake that makes you humble is better than an achievement that makes you arrogant.

सुविचार 1700

जिस घड़ी से मन अपने और दूसरों के लिए शुभ सोचना प्रारंभ कर देता है, शांति उसी घड़ी प्रवेश कर लेती है.

सुविचार 1699

समय परिवर्तनशील है, जब अच्छा समय नहीं रहा तो आपका बुरा समय भी नहीं रहेगा.

सुविचार 1698

समस्या और निदान….

समस्याए कैसी भी आये उनसे घबराए नहीं अपितु उन्हें परिक्षा समझ कर पास कीजिये !!! प्रत्येक समस्या छोटा मोटा इम्तेहान ही होती है जिससे जीवन कसौटी पर कसा जाता है, समझदार और बहादुर व्यक्ति इससे अपनी क्षमता का आकलन कर लेता है !!!

सुविचार 1697

यदि आप जीवन में सुखी होना चाहते हैं तो दूसरों का सुख बर्दाश्त करना सीख लीजिए.

सुविचार 1696

हम अक्सर किसी की सफलता को उसकी किस्मत से जोड़ कर देख लेते हैं, लेकिन सफलता जितनी बड़ी होती है, तपस्या भी उतनी ही गहरी होती है.
error: Content is protected